अवैध नशा बेचने मामले में फरीदाबाद पुलिस ने महिला सहित किए 2 गिरफ्तार:पुलिस प्रवक्ता
1.214 किलोग्राम गांजा व 7.85 ग्राम स्मैक बरामद
फरीदाबाद:14 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार जारी है। 13 सितंबर को 2 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुये अपराध शाखाओं की टीमों ने महिला सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 1.214 किलोग्राम गांजा व 7.85 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
राजीव कॉलोनी की रहने वाली महिला से 1.214 किलोग्राम गांजा बरामद-पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को 1.214 किलोग्राम सहित राजीव कालोनी सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने यह गांजा किसी व्यक्ति से 9000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था। वह व्यक्ति फरीदाबाद में गांजा देने आता था, जिसकी जानकारी के लिए महिला को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
7.85 ग्राम स्मैक बरामद-वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने हिमांशु (33) वासी कोतवाली फरीदाबाद को एन आई टी-2 से 7.85 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के लिए प्रतिदिन दिहाडी पर स्कूटी से नशा बेचने का काम करता था। सारा काम उसे फोन के द्वारा ही पता चलता था। स्कूटी व फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है और आरोपित को जेल भेजा दिया है।