Public App Logo
Profile Picture

AOneNews

@aonenewsbakshi
123Followers
0Following
203 Multiplication Sums in Under 5 Minutes! | India Book of Records

At just 13 years old, Akshaj Madakkavil Vipin from Thrissur, Kerala solved 203 multiplication sums correctly in only 4 minutes, 43 seconds and 9 milliseconds. His incredible speed, accuracy and sharp calculation skills helped him create the record for maximum two-digit multiplication sums solved by a teen, officially recognised by the India Book of Records.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mathsrecord nis:value=mathsrecord nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youngachiever nis:value=youngachiever nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=calculationchallenge nis:value=calculationchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
🏥 World’s Most Transparent Hospital
To watch the videos, go to: www.biswaroop.com/transparenthospital
📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=transparenthospital nis:value=TransparentHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcaretransparency nis:value=HealthcareTransparency nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patienttrust nis:value=PatientTrust nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcare nis:value=Healthcare nis:enabled=true nis:link/>
सीआईए स्टाफ होडल की कार्रवाई: अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी धरा।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में  अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र उमरमोहम्मद, निवासी आली मेव जिला पलवल के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी P SI अमित कुमार ने मामले  की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.09.2026 को सीआईए स्टाफ होडल के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व तलाश वांछित अपराधियों के संबंध में थाना होडल क्षेत्र में मौजूद थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला उपरोक्त अवैध हथियार के साथ पुनहाना रोड डाडका मोड़ के पास खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को घेरकर काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने नियमानुसार हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना होडल में आर्म्स एक्ट धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बरामद हथियार के स्त्रोत बार गहन पूछताछ उपरांत माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा।
सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया भाग, सीजेएम हरीश गोयल ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

Aonenews अरविन्द बक्शी 
पलवल, 11 सितंबर हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल राज गुप्ता के मार्गदर्शन में किशोरा विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामनीखेड़ा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल हरीश गोयल की विशेष उपस्थिति रही।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव डीएलएसए पलवल हरीश गोयल ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए शिविर में बताए गए विभिन्न कानूनी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे और उन्हें अपनी समझ के अनुसार उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक बच्चे के लिए आवश्यक है, क्योंकि इससे वे अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक भी बन सकते हैं।
 
अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा तथा पैरा लीगल वालंटियर नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल-मित्र विधिक सेवाएं योजना-2024, पीड़ित मुआवजा योजना, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीडऩ से संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं तथा नि:शुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं योजनाओं की जानकारी दी।

अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, सडक़ सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि विद्यार्थी स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी विषयों से संबंधित पंपलेट, जानकारीपरक सामग्री एवं कानूनी पुस्तिकाएं वितरित की गईं। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के अपराध, शोषण अथवा उत्पीडऩ की स्थिति में उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरीश गोयल सहित अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा, पैरा लीगल वालंटियर नरेंद्र सिंह तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा।
थाना चांदहट पुलिस ने जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी ध्रुव पर कसा शिकंजा।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना चांदहट अंतर्गत पुलिस चौकी बागपुर की टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी ध्रुव, निवासी सोल्डा, थाना चांदहट, जिला पलवल को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले की जानकारी देते हुए थाना चांदहट अंतर्गत पुलिस चौकी बागपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता अभय, निवासी सोल्डा, जिला पलवल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को जब वह और उसका चचेरा भाई राज स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तो रास्ते में रंजिश के चलते आरोपी ध्रुव ने उन पर खतरनाक हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अभय और राज दोनों को गंभीर चोटें आईं।
शिकायत और मेडिकल लीगल रिपोर्ट के आधार पर थाना चांदहट में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल व सीसीटीवी फुटेज साक्ष्यों को कब्जे में लिया, जिससे वारदात में आरोपी हर्ष, सहित तीन अन्य की संलिप्तता भी पाई गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की थी।

इसके उपरांत, दिनांक 10 सितंबर 2026 को पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार किया। आरोपी से गहन पूछताछ, वारदात में इस्तेमाल डंडे की बरामदगी तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने हेतु आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
सीआईए स्टाफ होडल पुलिस ने लूटपाट और अवैध हथियार रखने के मामले में दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ होडल पुलिस ने थाना हसनपुर के अंतर्गत दर्ज लूटपाट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ कालिया निवासी मोहन नगर, पलवल के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी P/SI अमित कुमार ने मामले  की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 अगस्त 2025 को अरुण चौहान निवासी गांव जटोली, पलवल ने थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह 22 अगस्त 2025 को अपनी ड्यूटी समाप्त कर पैदल अपने गांव लौट रहा था, तब बाला जी मंदिर के पास चार अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने हथियार कट्टा के बल पर  उसकी जेब से 1230 रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना हसनपुर में बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

मामले में सीआईए स्टाफ होडल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 03 सितंबर 2026 को आरोपी विक्रम निवासी मोहन नगर, पलवल को गिरफ्तार किया। आरोपी विक्रम से पूछताछ के आधार पर लूटा गया मोबाइल फोन की सिम कार्ड तथा वारदात में प्रयुक्त अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। इसके पश्चात विक्रम को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी ने बताया कि विवेचना के दौरान दूसरे आरोपी प्रदीप उर्फ कालिया उपरोक्त की संलिप्तता सामने आई। टीम ने थाना शहर में अवैध हथियार रखने के मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप उर्फ कालिया को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से 10 सितंबर 2026 को हिरासत में लेकर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जिससे सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा पहले ही उक्त मामले में बरामद किया जा चुका है।

पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी प्रदीप उर्फ कालिया को भी माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Financial Literacy Drive Reaches 39,833 Young Women || India Book of Records

Mirae Asset Mutual Fund empowered 39,833 girl students through 571 financial literacy programs across 45 cities and 320 colleges in just 15 days. The achievement was confirmed by the India Book of Records on February 10, 2026, highlighting the power of financial awareness and women empowerment.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=internationalliteracyday nis:value=internationalliteracyday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=financialliteracy nis:value=financialliteracy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=womenempowerment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=financialawareness nis:value=financialawareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
🏥 Dr. BRC का “No Benefit • No Fee” Hospital

Healthcare के क्षेत्र में Dr. BRC की एक नई पहल के बारे में जानिए इस वीडियो में 🎥

📍 Dr. BRC Hospitals — Jaipur & Gorakhpur

📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nobenefitnofee nis:value=NoBenefitNoFee nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drbrchospitals nis:value=DrBRCHospitals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcareinnovation nis:value=HealthcareInnovation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patientcare nis:value=PatientCare nis:enabled=true nis:link/>
विकसित भारत @2047 के संकल्प में युवा बनें सक्रिय भागीदार : जिला युवा अधिकारी*

👉30 सितंबर तक चलेगी 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' क्विज, 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा*

फरीदाबाद, 10 सितम्बर Aonenews अरविन्द बक्शी 
विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने तथा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' क्विज अब 'माय भारत' पोर्टल पर लाइव हो गई है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी। उन्होंने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं से आह्वान किया कि वे इस क्विज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तार से जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी ने बताया कि यह केवल एक क्विज प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी सोच, विजन, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में क्विज 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक आयोजित हो रही है। इसके बाद चयनित युवा द्वितीय चरण में निबंध लेखन, तृतीय चरण में जिला चैंपियनशिप तथा चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय VBYLD (PPT) में भाग लेंगे। इन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण राष्ट्रीय संवाद होगा, जिसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का अवसर मिलेगा तथा वे प्रधानमंत्री जी के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार, विजन एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। यह अवसर युवाओं के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

जिला युवा अधिकारी ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की कि वे माय भारत पोर्टल पर VBYLD क्विज में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा आगामी चरणों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। VBYLD के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।
हरियाणा को मिलेगा भरपूर फोर्टीफाइड राइस : मंत्री राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का जताया आभार, मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी दिया धन्यवाद

Aonenews अरविन्द बक्शी 
हरियाणा में राइस मिलर्स 30 सितंबर तक कर सकेंगे फोर्टिफाइड राइस की आपूर्ति

फरीदाबाद। हरियाणा में चालू खरीफ सत्र के दौरान धान की खरीद का अनुमान बढ़ाए जाने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और राज्य में धान की खरीद, मिलिंग तथा प्रोसेसिंग का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर हरियाणा में धान खरीद और फोर्टीफाइड राइस आपूर्ति बढ़ाने की मांग रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी किसानों और प्रदेश के हित में यह विषय प्रमुखता से रखा था। उनकी मांग पर केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान हरियाणा में धान खरीद के अनुमान को बढ़ाकर 59.62 लाख मीट्रिक टन करने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले गत वर्ष हरियाणा में धान खरीद का अनुमान 53.98 लाख मीट्रिक टन था। इस प्रकार इस वर्ष प्रदेश में पहले की तुलना में अधिक फोर्टीफाइड राइस मिलेगा। 

मंत्री नागर ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह निर्णय पिछले दो खरीद सत्रों के दौरान हरियाणा में हुई धान खरीद की प्रवृत्ति, राज्य में फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति के लिए निर्धारित लक्ष्य, खरीद प्रक्रिया के अंत में राज्य द्वारा की गई भौतिक सत्यापन प्रक्रिया तथा हरियाणा सरकार और भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा संयुक्त रूप से बिना मिलिंग किए गए धान के स्टॉक के सत्यापन सहित विभिन्न तथ्यों का अध्ययन के आधार पर लिया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने फोर्टिफाइड राइस की मिलिंग एवं आपूर्ति के लिए निर्धारित अवधि को भी बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। इससे प्रदेश के राइस मिलर्स को अतिरिक्त समय मिलेगा और धान की मिलिंग एवं फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी।
राजेश नागर ने कहा कि उनकी अनुशंसा के बाद हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अनुमानित धान खरीद बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी थी। अब केंद्र की मंजूरी मिलने से प्रदेश को भरपूर फोर्टीफाइड राइस मिल सकेगा। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों के हित में लगातार प्रभावी निर्णय ले रही है।
खिलाड़ियों के सपनों को मिल रहा मजबूत आधार
पलवल में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में एक और सराहनीय कदम। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक नेटबॉल कोर्ट तैयार होने से खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं बेहतर अभ्यास की सुविधा मिलेगी।

हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम जी का खिलाड़ियों के प्रति समर्पण और उनकी सुविधाओं को लेकर जागरूकता वास्तव में सराहनीय है। इस जनहितकारी एवं खिलाड़ी हितैषी पहल के लिए हम मंत्री जी का दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं।
सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने अवैध देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Aonenews अरविन्द बक्शी 
जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।

पलवल, 10 सितंबर: पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार हेड कांस्टेबल मनोज कुमार की अगुवाई में उनकी टीम गश्त और जांच के दौरान गदपुरी टोल पलवल के पास मौजूद थी। उसी समय पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रोहित कुमार निवासी गांव पृथला, थाना गदपुरी, पलवल अपने पास अवैध हथियार रखता है। सूचना के अनुसार, आरोपी रेलवे लाइन के नीचे सर्विस रोड पृथला में अपनी सफेद रंग की आई-20 गाड़ी (नंबर HR 50 K 7858) के पास किसी का इंतजार कर रहा था।

सूचना को पुख्ता मानते हुए सीआईए टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बतलाए गए स्थान पर रेड की। मौके पर गाड़ी के पास खड़े युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी कार में बैठने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे मौका पाकर काबू कर लिया।

काबू किए गए युवक की पहचान रोहित कुमार उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी से हथियार का वैध लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इस संबंध में थाना गदपुरी में आरोपी के खिलाफ धारा 25(1-B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई उपरांत माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Video 13
💥 Dr. BRC का नया धमाका!

आखिर Dr. BRC क्या नया लेकर आए हैं? क्या है इस नए Announcement के पीछे की खास बात? जानिए पूरी जानकारी इस वीडियो में 🎥

Be a Govt. Certified Health Practitioner: Join the 3-Months Online Certification Course in Fundamentals of Sujok Therapy, go to: www.biswaroop.com/sujoktherapy

📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newannouncement nis:value=newannouncement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=healthawareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sujoktherapy nis:value=SujokTherapy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestupdatesकानूनी nis:value=LatestUpdatesकानूनी nis:enabled=true nis:link/> अस्वीकरण

वीडियो में प्रस्तुत/उल्लेखित किसी भी सूचना, तथ्य, दावे अथवा सामग्री की प्रमाणिकता, सत्यता या वैधानिकता से हमारा कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उक्त सामग्री के लिए संबंधित व्यक्ति/स्रोत स्वयं उत्तरदायी होगा तथा इसका प्रसारण केवल सूचना/जनहित के उद्देश्य से किया गया है।
एसपी पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हथीन थाना पुलिस ने डकैती मामले में 5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, 3दिन के रिमांड पर लिया।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 5 मामले हैं दर्ज।

पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथीन थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी सुमित निवासी पैगाव जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी कैलाश नगर पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।

इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 5 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश),नरेश  निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, अरविन्द निवासी नीमराना हाल उजीना नूंह ,शंकर पहलवान निवासी मैना, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब तथा धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई थी। इनमें आरोपी अरविन्द पर पांच हजार तथा आरोपी शंकर पहलवान व धारा सिंह उपरोक्त पर अलग-अलग एक लाख 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा, 2 कारतूस, 2 मोटरसाइकिल,एक बटनदार चाकू, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है।
विवेचना टीम ने दिनांक 8 सितंबर 2026 को कैलाश नगर पलवल से आरोपी सुमित निवासी पैगाव जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी कैलाश नगर पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी सुमित की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है:
 1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती,लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले दर्ज हैं।  

आरोपी सुमित को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पत्रकारों के हित में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की पहल, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को सौंपा मांगपत्र , एवं आगामी दिवाली मेले को लेकर मंत्री से चर्चा की

Aonenews अरविन्द बक्शी 

चंडीगढ़: फरीदाबाद के पत्रकारों के हितों और उनकी विभिन्न जरूरी मांगों को लेकर न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की टीम ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान क्लब के प्रधान विनोद वैष्णव और कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सुखवारिया ने पत्रकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर एक मांगपत्र भी कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल और न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार लगातार जमीनी स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी आवश्यक सुविधाएं, सम्मान और सरकारी स्तर पर उचित सहयोग मिलना चाहिए।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने पत्रकारों की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके हित में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मंत्री अरविंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब पत्रकारों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा। क्लब का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े साथियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना और उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है।

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की इस पहल को फरीदाबाद के पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Dr. BRC ने Emergency Handling के लिए Launch किया "Sujok Therapy" Course

Emergency Situations में Sujok Therapy का क्या महत्व है? Dr. BRC ने इस Course को क्यों Launch किया और इसमें आपको क्या सीखने को मिलेगा? जानिए इस वीडियो में 🎥

Be a Govt. Certified Health Practitioner: Join the 3-Months Online Certification Course in Fundamentals of Sujok Therapy, go to: www.biswaroop.com/sujoktherapy

📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sujoktherapy nis:value=SujokTherapy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sujokcourse nis:value=SujokCourse nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emergencycare nis:value=EmergencyCare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthpractitionerकानूनी nis:value=HealthPractitionerकानूनी nis:enabled=true nis:link/> अस्वीकरण

वीडियो में प्रस्तुत/उल्लेखित किसी भी सूचना, तथ्य, दावे अथवा सामग्री की प्रमाणिकता, सत्यता या वैधानिकता से हमारा कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उक्त सामग्री के लिए संबंधित व्यक्ति/स्रोत स्वयं उत्तरदायी होगा तथा इसका प्रसारण केवल सूचना/जनहित के उद्देश्य से किया गया है।
पत्रकारों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब की पहल, स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Aonenews अरविन्द बक्शी 

फरीदाबाद। पत्रकारिता के बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और बेहतर एवं प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब द्वारा स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम की पहल की गई है।

प्रेस क्लब की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम पत्रकारों की डिजिटल कनेक्टिविटी, मोबाइल पत्रकारिता और त्वरित समाचार संप्रेषण की क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। स्मार्टफोन जैसे आधुनिक उपकरण आज पत्रकारों के लिए समाचार संकलन, वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया अपडेट तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सूचनाओं की तत्काल पहुंच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर एक ऐसे सशक्त डिजिटल मीडिया समुदाय का निर्माण करना है, जो समाज की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और महत्वपूर्ण घटनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से सामने ला सके।

क्लब की इस पहल को “पत्रकारों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल” बताया है। साथ ही “सशक्त पत्रकार, सशक्त समाज, सशक्त भारत” का संदेश देते हुए मीडिया बिरादरी की एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया गया है।

📱 बेहतर रिपोर्टिंग से मजबूत होगी जनभागीदारी
डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से पत्रकारों को मौके से ही समाचार, फोटो और वीडियो साझा करने में सुविधा मिल सकती है। इससे समाचारों की गति बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को व्यापक मंच मिलने की उम्मीद है।
न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब ने अपने संदेश में “कलम की ताकत, समाज की आवाज” की भावना को आगे बढ़ाने की बात कही है। क्लब का मानना है कि आधुनिक तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का समन्वय मीडिया को और अधिक प्रभावशाली बना सकता है।

🤝 मीडिया बिरादरी को एकजुट करने का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, डिजिटल ज्ञान और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया है। क्लब की ओर से इसे केवल मोबाइल वितरण तक सीमित न रखते हुए एक मजबूत और जिम्मेदार डिजिटल मीडिया समुदाय के निर्माण की दिशा में कदम के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

न्यूज पोर्टल प्रेस क्लब का कार्यालय शॉप नंबर-2, बेसमेंट, अंकित प्लाजा, नीलम फ्लाईओवर मार्केट, एनआईटी, फरीदाबाद में बताया गया है। क्लब का पंजीकरण नंबर 02080 है।
Aonenews | जनता के लिए, जनता के साथ
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बयान,सरकार की अपील का प्रदेश भर में दिखा सकारात्मक असर 

आज 387  सफ़ाईकर्मी काम पर लौटे वापस 

सरकार हर कदम पर अपने सफाईकर्मिंयों के खड़ी है साथ- कैबिनेट मंत्री 

प्रदेशहित में काम पर लौटने वाले सभी कर्मियों का स्वागत- कैबिनेट मंत्री 

बाकि बचे हुए कर्मियों से भी जल्द काम पर लौटकर प्रदेश की स्वच्छता की में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की विपुल गोयल ने की अपील
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक हरेंद्र सिंह की दिवंगत माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

पलवल 8 सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को होडल पहुंचकर विधायक हरेंद्र सिंह की माता स्वर्गीय श्रीमती गिर्राजो देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक हरेंद्र सिंह सहित शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सैनी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरता से कर रही विचार : मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को स्वीकार कर लिया है, जबकि शेष मांगों पर भी सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को होडल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान को सरकार समझती है। सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक कर्मचारी काम पर वापस भी आए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से भी अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना सहयोग बनाए रखें। प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सोच विचार आवश्यक कर रही है।

 उन्होंने सफाई कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने का आह्वान किया। 
इस अवसर पर विधायक हरेंद्र सिंह, विधायक कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामरतन, पूर्व विधायक दीपक मंगला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, परिवार के अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुंडकटी थाना पुलिस की गोवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी नंबर प्लेट लगी आई-20 कार से तीन गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
जिले में गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।।

पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों और गोवंश तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना मुंडकटी पुलिस ने गश्त के दौरान मुंडकटी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोवंश की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से तीन गोवंश और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक आई-20 कार बरामद की है।

थाना मुंडकटी प्रभारी निरीक्षण कैलाश चन्द से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.09.2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद से गहलव रोड पर एक आई-20 कार में कुछ लोग गोवंश भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और  मौके से दो आरोपियों को काबू किया, जबकि उनका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हम्मन उर्फ अलाउद्दीन निवासी मोहरू का नंगला, हसनपुर, जिला पलवल और फारुक निवासी पीर गढ़ी हसनपुर, जिला पलवल के रूप में हुई है। फरार तीसरे आरोपी की पहचान जमशेद उर्फ जम्मी निवासी उटावड, हथीन के रूप में हुई है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन गोवंश (एक बछड़ा गोरा, एक सांड सफेद रंग और एक सफेद गोरी गाय) बरामद किए गए, जिनके मुंह और पैर रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बांधे गए थे। गाड़ी पर जो नंबर प्लेट (HR-70A-9997) लगी पाई गई, वह जांच के दौरान फर्जी पाई गई।

इस संबंध में थाना मुंडकटी में सिविल लाइन पलवल निवासी शैलेंद्र की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा गोवंश संरक्षण एवं पशु संवर्द्धन अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गोवंश को गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पलवल श्री दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि जिले में गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए स्टाफ होडल ने 50.53 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित नशा तस्कर धरा।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
नशा तस्करों के लिए जिला में कोई स्थान नहीं, पलवल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगी-दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीले पदार्थ हेरोइन (स्मैक) की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी P SI अमित कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.09.2026 को ASI सिराजुद्दीन अपनी टीम  के साथ गहलव कोडल मोड पर मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि नवील पुत्र अमीर निवासी गांव सुनारी, थाना तावडू, जिला नूंह अवैध रूप से स्मैक/हेरोइन बेचने का धंधा करता है और आज भी हथीन से होते हुए गांव गुराकसर में अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स पर आ रहा है, जिसके कब्जे में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने हथीन- अन्धोला बाईपास पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस पार्टी ने रोकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी से काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नवील पुत्र अमीर उपरोक्त बतलाया।

नियमानुसार मौके पर राजपत्रित अधिकारी या मजिस्ट्रेट के समक्ष तलाशी कराए जाने के विकल्प की जानकारी देने पर आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी के समक्ष तलाशी देने की इच्छा व्यक्त की। इसके पश्चात मौके पर डयूटी मजिस्ट्रेट  एसडीओ पीडब्ल्यूडी हथीन, विपिन व्यास को बुलाया गया। डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी नवील के कब्जे से कुल 50.53 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई।
बरामदशुदा नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सोर्स और तस्करों के ठिकानों का खुलासा किया जा सके। 

वहीं कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग IPS ने कहा कि नशा तस्करों के लिए जिला में कोई स्थान नहीं, पलवल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।
🇴🇲 ओमान में नौकरी का शानदार मौका! 10 सितंबर को Walk-in Interview 🇴🇲

ओमान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार रोजगार का अवसर। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर को Walk-in Interview आयोजित किया जा रहा है।

🔹 पद: Shuttering Carpenter, Steel Fixer, Block Mason, Plaster Mason, Tile Mason, Electrician & Plumber
💰 वेतन: ₹32,000 से ₹37,000 तक
🏠 Free Accommodation
🚌 Free Transportation
🍽️ 3 Time Free Food
🏥 Medical Insurance
👷 अनुभव: न्यूनतम 4 वर्ष
🎂 आयु: 23 से 42 वर्ष

📅 दिन: 10 सितंबर
⏰ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

📍 Walk-in Venue: 27/222, Khizarabad, New Friends Colony, Opp. Arab Technical Center, Near White House, New Delhi – 110025.

📩 CV भेजें: career@balajimanpower.com
📞 Call/WhatsApp: +91 9289883010

👉 अगर आप योग्य हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। 10 सितंबर की तारीख अभी नोट कर लें और समय पर Walk-in Interview में पहुंचें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=omanjobs nis:value=OmanJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=omanjobvacancy nis:value=OmanJobVacancy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gulfjobs nis:value=GulfJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=overseasjobs nis:value=OverseasJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobvacancy nis:value=JobVacancy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=walkininterview nis:value=WalkInInterview nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dubaijobs nis:value=DubaiJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=middleeastjobs nis:value=MiddleEastJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricianjobs nis:value=ElectricianJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=plumberjobs nis:value=PlumberJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=masonjobs nis:value=MasonJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=carpenterjobs nis:value=CarpenterJobs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jobopportunity nis:value=JobOpportunity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hiringnow nis:value=HiringNow nis:enabled=true nis:link/>
🐕 WHO New Update: क्या Bhutani कुत्ते पवित्र हो गए हैं?
📞 Helpline Number: 9312286540 📲 WhatsApp Number: 9560979433
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=whoupdate nis:value=WHOUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhutan nis:value=Bhutan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rabies nis:value=Rabies nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publichealth nis:value=PublicHealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawarenessकानूनी nis:value=HealthAwarenessकानूनी nis:enabled=true nis:link/> अस्वीकरण

वीडियो में प्रस्तुत/उल्लेखित किसी भी सूचना, तथ्य, दावे अथवा सामग्री की प्रमाणिकता, सत्यता या वैधानिकता से हमारा कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उक्त सामग्री के लिए संबंधित व्यक्ति/स्रोत स्वयं उत्तरदायी होगा तथा इसका प्रसारण केवल सूचना/जनहित के उद्देश्य से किया गया है।