Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

News in Faridabad

Dr. BRC Online Swimming Classes क्या हैं?

To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help
📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

#DrBRC #OnlineSwimmingClasses #SwimmingTraining #DrBRCMedicalAcademy #LearnSwimming

Dr. BRC Online Swimming Classes क्या हैं? To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help 📞 Helpline Number: 9312286540 📲 WhatsApp Number: 9560979433 #DrBRC #OnlineSwimmingClasses #SwimmingTraining #DrBRCMedicalAcademy #LearnSwimming

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026

4995₹/- में PDP Lehnega 😍😍

Delhi📍
Location : Gandhinagar, IX/6169 pratap Gali
☎️📞8192825592

Follow For More : @fbd_mohit ❤️

4995₹/- में PDP Lehnega 😍😍 Delhi📍 Location : Gandhinagar, IX/6169 pratap Gali ☎️📞8192825592 Follow For More : @fbd_mohit ❤️

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026

योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, स्वस्थ युवा ही राष्ट्र का भविष्य : डॉ. अर्चना गुप्ता

 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारत की संस्कृति का बढ़ा गौरव : राजेश नागर

 9. योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजेश नागर और विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना गुप्ता ने की सहभागिता

फरीदाबाद 21 जून Aonenews अरविन्द बक्शी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प एवं दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन देश एवं विश्वभर में उत्साहपूर्वक और अभूतपूर्व स्तर पर किया जा रहा है। फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री राजेश नागर एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली का संदेश दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सफल जीवन जीने की भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आज भले ही अनेक विद्यार्थी विद्यालयों के माध्यम से योग कार्यक्रम में शामिल होने आए हों, लेकिन यदि वे योग के महत्व को समझकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो यह उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है। कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग क्रियाएं फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा के बढ़ते दौर में विद्यार्थी मानसिक दबाव और तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में योग मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनाव, चिंता और विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी भारत ने अपनी मजबूत प्रतिरक्षा क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली के बल पर दुनिया के अनेक देशों की तुलना में बेहतर स्थिति बनाए रखी। योग और भारतीय जीवन पद्धति ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। योग व्यक्ति को केवल स्वस्थ ही नहीं बनाता, बल्कि उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आज का युवा ही कल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसलिए स्वस्थ एवं सक्षम युवा पीढ़ी के निर्माण के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा विश्व के 150 से अधिक देशों में लोग योग को अपना रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।

हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री राजेश नागर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न अंग है, जिसे आज विश्वभर में व्यापक स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई और आज 190 से अधिक देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में उन्हें न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में आयोजित योग कार्यक्रम को देखने का अवसर मिला था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योग को अपनाकर भारत की इस महान परंपरा का सम्मान किया।

राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और बढ़ते मानसिक दबाव के कारण तनाव, चिंता तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि योग और ध्यान के माध्यम से वे अपनी पढ़ाई, करियर तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। योग मन को शांत रखने के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक ऊर्जा और एकाग्रता भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं और इससे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। राज्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

योगाचार्य जयपाल, तथा योग विशेषज्ञ विकास यादव ने मंचासीन होकर योग योगाभ्यास का नेतृत्व किया और उपस्थित जनों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, श्वासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास विभिन्न मुद्राओं में आसन करवाए।

इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल पुनिया, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाअध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, उपायुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी उषा कुंडू, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार  आयुष विभाग से जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर मनीषा लम्बा, आयुष विभाग से डॉ. मोहित वासुदेव सहित तमाम विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य नागरिकों ने जिला स्तरीय 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होकर योगाभ्यास किया।

योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, स्वस्थ युवा ही राष्ट्र का भविष्य : डॉ. अर्चना गुप्ता 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारत की संस्कृति का बढ़ा गौरव : राजेश नागर 9. योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजेश नागर और विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना गुप्ता ने की सहभागिता फरीदाबाद 21 जून Aonenews अरविन्द बक्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प एवं दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन देश एवं विश्वभर में उत्साहपूर्वक और अभूतपूर्व स्तर पर किया जा रहा है। फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री राजेश नागर एवं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली का संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सफल जीवन जीने की भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आज भले ही अनेक विद्यार्थी विद्यालयों के माध्यम से योग कार्यक्रम में शामिल होने आए हों, लेकिन यदि वे योग के महत्व को समझकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो यह उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि योग एवं प्राणायाम के माध्यम से शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है। कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग क्रियाएं फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा के बढ़ते दौर में विद्यार्थी मानसिक दबाव और तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में योग मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनाव, चिंता और विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी भारत ने अपनी मजबूत प्रतिरक्षा क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली के बल पर दुनिया के अनेक देशों की तुलना में बेहतर स्थिति बनाए रखी। योग और भारतीय जीवन पद्धति ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। योग व्यक्ति को केवल स्वस्थ ही नहीं बनाता, बल्कि उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आज का युवा ही कल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसलिए स्वस्थ एवं सक्षम युवा पीढ़ी के निर्माण के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा विश्व के 150 से अधिक देशों में लोग योग को अपना रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री राजेश नागर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न अंग है, जिसे आज विश्वभर में व्यापक स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई और आज 190 से अधिक देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में उन्हें न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में आयोजित योग कार्यक्रम को देखने का अवसर मिला था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योग को अपनाकर भारत की इस महान परंपरा का सम्मान किया। राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और बढ़ते मानसिक दबाव के कारण तनाव, चिंता तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि योग और ध्यान के माध्यम से वे अपनी पढ़ाई, करियर तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। योग मन को शांत रखने के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक ऊर्जा और एकाग्रता भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं और इससे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। राज्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। योगाचार्य जयपाल, तथा योग विशेषज्ञ विकास यादव ने मंचासीन होकर योग योगाभ्यास का नेतृत्व किया और उपस्थित जनों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, श्वासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास विभिन्न मुद्राओं में आसन करवाए। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल पुनिया, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाअध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, उपायुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी उषा कुंडू, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार आयुष विभाग से जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर मनीषा लम्बा, आयुष विभाग से डॉ. मोहित वासुदेव सहित तमाम विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य नागरिकों ने जिला स्तरीय 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होकर योगाभ्यास किया।

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026

फरीदाबाद में केवल 25 से 30 प्रतिशत वोट की मैपिंग हो पाई, इसका मतलब 70 प्रतिशत वोट नकली : करण दलाल

 👉युवाओं को राजनीति में आगे आने की जरूरत, देश बदलाव की और जा रहा है : लखन कुमार सिंगला

 फरीदाबाद, 21 जून A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़  फरीदाबाद में जो एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) का काम चल रहा है, उसमें केवल 25 प्रतिशत वोट की ही मैपिंग हो पाई है। इसका मतलब है कि 75 प्रतिशत वोट नकली हैं। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल रविवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को एसआईआर के तहत हो रही मैपिंग एवं वोट बनाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के लिए आए थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने की। प्रशिक्षण शिविर के बाद करण दलाल पत्रकारों से रूबरू हुए। इससे पूर्व लखन सिंगला एवं प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने पूर्व मंत्री करण दलाल का फूल मालाओं से स्वागत किया।

 

बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करण दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। फरीदाबाद व पलवल जिलों के काँग्रेस अध्यक्षों के अलावा पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए-2 को चुनाव आयोग द्वारा 2002 और 2024 की वोटर लिस्ट अभी तक नहीं उपलब्ध कराई हैं। एसआईआर मैंपिग का कार्य राजनितिक पार्टियों के बीएलए 2 व बीएलए 1 के सामने बैठकर की जानी चाहिए थी, जबकि यह कार्य भाजपा नेताओं एवं पार्षदों के घर पर बैठकर किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर है कि एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है। इसकी शिकायत काँग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग एवं जिला अधिकारी को दी है।

 

श्री दलाल ने कहा कि वोटिंग लिस्ट में बहुत से ऐसे नाम है, जो कई बार रीपीट किए गए हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई नामों का खुलासा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के 12 साल के विकास कार्यों को लेकर दलाल ने कहा कि भाजपा के लिए ये जरूर अमृतकाल रहा है, क्योंकि भाजपा के मंत्रियों ने हजारों करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए हैं। लेकिन, देश की जनता एवं अन्य राजनीतिक दलों के लिए तो यह कलयुग से भी बुरा काल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 12 साल में जो भी काम किए गए हैं, उनमें इतनी घटिया गुणवत्ता के मटेरीयल का इस्तेमाल किया गया है, कि वो सभी सड़कें टूटने लगी हैं। क्योंकि ये लोग कमीशन इतना खाते हैं कि सड़कों में माल कहाँ से लगेगा।

 

इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश चेयरमैन व्यापार मण्डल हरियाणा लखन कुमार सिंगला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की भागीदारी पर निर्भर करती है और मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट जाता है तो उसे दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया कई बार जटिल, समय लेने वाली और परेशान करने वाली साबित होती है। इसलिए काँग्रेस पार्टी द्वारा बीएलए 2 तैयार किये जा रहे है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम न कटे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरी तरह सचेत रहें, भाजपा के लोग एसआईआर को लेकर सही कार्य नहीं कर रहे है, हमें उन पर नजर रखनी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा कुचक्र एवं छल से सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर जाती है, हमें उनके बुरे कर्मों को उजागर करना है। इस बार हम उनकी चाल को कामयाब नहीं होने देंगे। श्री सिंगला ने आए हुए सभी आए हुए साथियों का धन्यवाद जताया और उम्मीद जताई की सरकार द्वारा कारवाई जा रही इस एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं प्रभावी बनाने में सहयोग देंगे।

इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला, महासचिव हरियाणा प्रदेश काँग्रेस सेवादल रचना भसीन, प्रदेश उप प्रधान हरियाणा प्रदेश सेवादल खुशबू खान, जिला प्रधान ओबीसी सेल सुभाष पांचाल, अध्यक्ष युवा काँग्रेस बँटी चौधरी, पार्षद पद उम्मीदवार अजय सक्सेना, सुंदर महोर, हरिलाल गुप्ता, भूषण, वरेन्द्र वशिष्ठ, बालकिशन वशिष्ठ, चंद्रपाल, महावीर बिश्नोई, रवींद्र बैसला, अजब सिंह नागर, सुरेन्द्र अग्रवाल, कपुरचंद अग्रवाल, अरविन्द गोयल, संतलाल रावत, चौधरी मौसा, चौधरी भोपाल, प्रमोद धनकड, भीम सिंह सेहरावत, ललित शर्मा,  आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

फरीदाबाद में केवल 25 से 30 प्रतिशत वोट की मैपिंग हो पाई, इसका मतलब 70 प्रतिशत वोट नकली : करण दलाल 👉युवाओं को राजनीति में आगे आने की जरूरत, देश बदलाव की और जा रहा है : लखन कुमार सिंगला फरीदाबाद, 21 जून A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ फरीदाबाद में जो एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) का काम चल रहा है, उसमें केवल 25 प्रतिशत वोट की ही मैपिंग हो पाई है। इसका मतलब है कि 75 प्रतिशत वोट नकली हैं। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल रविवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को एसआईआर के तहत हो रही मैपिंग एवं वोट बनाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के लिए आए थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने की। प्रशिक्षण शिविर के बाद करण दलाल पत्रकारों से रूबरू हुए। इससे पूर्व लखन सिंगला एवं प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने पूर्व मंत्री करण दलाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। बीएलए-2 एसआईआर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करण दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। फरीदाबाद व पलवल जिलों के काँग्रेस अध्यक्षों के अलावा पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए-2 को चुनाव आयोग द्वारा 2002 और 2024 की वोटर लिस्ट अभी तक नहीं उपलब्ध कराई हैं। एसआईआर मैंपिग का कार्य राजनितिक पार्टियों के बीएलए 2 व बीएलए 1 के सामने बैठकर की जानी चाहिए थी, जबकि यह कार्य भाजपा नेताओं एवं पार्षदों के घर पर बैठकर किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर है कि एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है। इसकी शिकायत काँग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग एवं जिला अधिकारी को दी है। श्री दलाल ने कहा कि वोटिंग लिस्ट में बहुत से ऐसे नाम है, जो कई बार रीपीट किए गए हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई नामों का खुलासा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के 12 साल के विकास कार्यों को लेकर दलाल ने कहा कि भाजपा के लिए ये जरूर अमृतकाल रहा है, क्योंकि भाजपा के मंत्रियों ने हजारों करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए हैं। लेकिन, देश की जनता एवं अन्य राजनीतिक दलों के लिए तो यह कलयुग से भी बुरा काल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 12 साल में जो भी काम किए गए हैं, उनमें इतनी घटिया गुणवत्ता के मटेरीयल का इस्तेमाल किया गया है, कि वो सभी सड़कें टूटने लगी हैं। क्योंकि ये लोग कमीशन इतना खाते हैं कि सड़कों में माल कहाँ से लगेगा। इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कर रहे फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश चेयरमैन व्यापार मण्डल हरियाणा लखन कुमार सिंगला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की भागीदारी पर निर्भर करती है और मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट जाता है तो उसे दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया कई बार जटिल, समय लेने वाली और परेशान करने वाली साबित होती है। इसलिए काँग्रेस पार्टी द्वारा बीएलए 2 तैयार किये जा रहे है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम न कटे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरी तरह सचेत रहें, भाजपा के लोग एसआईआर को लेकर सही कार्य नहीं कर रहे है, हमें उन पर नजर रखनी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा कुचक्र एवं छल से सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर जाती है, हमें उनके बुरे कर्मों को उजागर करना है। इस बार हम उनकी चाल को कामयाब नहीं होने देंगे। श्री सिंगला ने आए हुए सभी आए हुए साथियों का धन्यवाद जताया और उम्मीद जताई की सरकार द्वारा कारवाई जा रही इस एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं प्रभावी बनाने में सहयोग देंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला, महासचिव हरियाणा प्रदेश काँग्रेस सेवादल रचना भसीन, प्रदेश उप प्रधान हरियाणा प्रदेश सेवादल खुशबू खान, जिला प्रधान ओबीसी सेल सुभाष पांचाल, अध्यक्ष युवा काँग्रेस बँटी चौधरी, पार्षद पद उम्मीदवार अजय सक्सेना, सुंदर महोर, हरिलाल गुप्ता, भूषण, वरेन्द्र वशिष्ठ, बालकिशन वशिष्ठ, चंद्रपाल, महावीर बिश्नोई, रवींद्र बैसला, अजब सिंह नागर, सुरेन्द्र अग्रवाल, कपुरचंद अग्रवाल, अरविन्द गोयल, संतलाल रावत, चौधरी मौसा, चौधरी भोपाल, प्रमोद धनकड, भीम सिंह सेहरावत, ललित शर्मा, आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026

Dr. BRC Online Swimming Classes क्या हैं?

To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help
📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9560979433

#DrBRC #OnlineSwimmingClasses #SwimmingTraining #DrBRCMedicalAcademy #LearnSwimming

Dr. BRC Online Swimming Classes क्या हैं? To enroll in 1-Month Hybrid Certification Course on H.E.L.P. – 1 Month of Online Learning + 3 Days of Hands-on Training at Dr. BRC Medical Academy, go to www.biswaroop.com/help 📞 Helpline Number: 9312286540 📲 WhatsApp Number: 9560979433 #DrBRC #OnlineSwimmingClasses #SwimmingTraining #DrBRCMedicalAcademy #LearnSwimming

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबाला में भव्य योग शिविर, नागरिकों को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबाला में भव्य योग शिविर का आयोजन

अंबाला, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबाला के सेक्टर-10 खेल स्टेडियम में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है।

कार्यक्रम में कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज योग विश्वभर में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर, स्वस्थ जीवनशैली और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संदेश का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है।

योग शिविर में उपस्थित लोगों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी योग साधकों, अतिथियों, अधिकारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

"करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबाला में भव्य योग शिविर, नागरिकों को किया सम्मानित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबाला में भव्य योग शिविर का आयोजन अंबाला, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबाला के सेक्टर-10 खेल स्टेडियम में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। कार्यक्रम में कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज योग विश्वभर में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर, स्वस्थ जीवनशैली और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संदेश का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। योग शिविर में उपस्थित लोगों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी योग साधकों, अतिथियों, अधिकारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। "करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Faridabad, Faridabad | Jun 21, 2026