*जी आर पी फरीदाबाद द्वारा नशे के खिलाफ जबरदस्त वार - लाखों रुपए कीमत का आधा क्विंटल गांजा बरामद*
श्री मति नीतिका गहलोत IPS, पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए थाना जी आर पी फरीदाबाद की चौकी बल्लभगढ़ में तैनात महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी ने अन्य सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरोपियन जोबनप्रीत और उसकी पत्नी अनीता निवासी फतेहाबाद और नितिन निवासी महम के कब्जा से दो प्लास्टिक के कट्टों के अंदर 50 किलो गांजा कमर्शियल क्वांटिटी बरामद किया है।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि ये माल विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश) से महम में सप्लाई होना था। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद बाकी दो को पुलिस रिमांड के बाद आज न्यायलय के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभी गहन अनुसंधान के बाद मामले की अन्य परतें भी खुलने की संभावना है।