तावडू-कामधेनु गौधाम मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन
तावडू,14 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
श्री गणेश चतुर्थी पर कामधेनु गोधाम मंदिर बिस्सर अकबरपुर के प्रांगण में सामूहिक पूजा का आयोजन; संस्थान के पदाधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
कामधेनु गोधाम मंदिर बिस्सर अकबरपुर (नौरंगपुर-हसनपुर-तावडू रोड, नजदीक आईटीसी ग्रांड भारत एनसीआर-हरियाणा) के प्रांगण में श्री गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक डॉ. एस. पी. गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस), अध्यक्ष शशि गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रुचिर गुप्ता तथा आशा विष्णु भगवान ने सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
डॉ. एस. पी. गुप्ता ने इस पावन अवसर पर कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से दुख और बाधाओं को दूर कर सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी का यह पवित्र पर्व हमें नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सामूहिक पूजा के उपरांत संस्थान के पदाधिकारियों,श्रद्धालुओं ने देशवासियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।