जांजगीर: भड़ेसर शिविर में किसान को मिली किसान किताब, खिला चहेरा ने जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
ग्राम भड़ेसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किसान गोरेलाल बरेठ की समस्या का मौके पर समाधान किया गया। किसान किताब नहीं होने से उन्हें कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। आवेदन मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल प्रक्रिया पूरी कर उन्हें किसान किताब उपलब्ध कराई। बरेठ ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री के प्रति आभार।