मड़ावरा: इकौना गाँव के पास 2 बाइकों में टक्कर से एक युवक घायल हुआ
तहसील मड़ावरा के इकौना गाँव के पास बुधवार की शाम करीब 7बजे 2 बाइकों में टक्कर हो गई जिससे एक युवक घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।