लालगंज: रानीबारी गांव में ट्रैक्टर पलटने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, मृत पशु को जंगल की ओर ले जाते समय हुआ हादसा
लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव में मंगलवार करीब 11:00 बजे दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर मृत पशु को जंगल की ओर फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के ट्रॉली का अचानक गुल्ला टूटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से किशोर अंश की मौके पर मौत हो गई।