Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Crimenews
Aap

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। #Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun #justiceforriyaz #actiononillegalhospitals #अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital #StopFakeHospitals #HospitalNegligence #लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem #UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice

Orai, Jalaun | Jun 4, 2026

MORE NEWS

नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप, पुलिस पर ₹50,000 रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

​उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और कार में 5 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की योजना पीड़िता को गुजरात ले जाकर बेचने की भी थी।
​डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने नावली के पास से पीड़िता को मुक्त कराकर आरोपियों को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन असली विवाद इसके बाद शुरू हुआ। पीड़िता के पिता रामशंकर दोहरे का गंभीर आरोप है कि थाना प्रभारी ने पीड़िता के सामने ही आरोपियों से 50,000 रुपये की रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया।
​घटना 1 जून 2020 की बताई जा रही है। पिता का कहना है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वर्तमान में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है।

नोट: ये पूरी खबर पीड़ित के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर है Bol Do Bharat इस की पुष्टि नहीं करता

नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप, पुलिस पर ₹50,000 रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप अंकुर श्रीवास्तव ✍️ ​उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और कार में 5 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की योजना पीड़िता को गुजरात ले जाकर बेचने की भी थी। ​डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने नावली के पास से पीड़िता को मुक्त कराकर आरोपियों को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन असली विवाद इसके बाद शुरू हुआ। पीड़िता के पिता रामशंकर दोहरे का गंभीर आरोप है कि थाना प्रभारी ने पीड़िता के सामने ही आरोपियों से 50,000 रुपये की रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया। ​घटना 1 जून 2020 की बताई जा रही है। पिता का कहना है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वर्तमान में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है। नोट: ये पूरी खबर पीड़ित के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर है Bol Do Bharat इस की पुष्टि नहीं करता

Orai, Jalaun | Jun 5, 2026

पहली बार जालौन पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, बुंदेली अंदाज में हुआ स्वागत

मंत्री मनोज पांडे का जालौन में अनोखा स्वागत, ई-रिक्शा, ऊंट-बैलगाड़ी और बग्घियों का दिखा काफिला

सुदामा दीक्षित के आवास पर बैंड-बाजे और फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा

देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर 

उरई। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद जालौन पहुंचे खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का जिले भर में भव्य स्वागत किया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और पुष्पवर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचाओ संदेश को ध्यान में रखते हुए स्वागत कार्यक्रम को अनोखा स्वरूप दिया गया। स्वागत जुलूस में ई-रिक्शा, बैलगाड़ियां, राजस्थानी ऊंट, घोड़ा गाड़ियां, बग्घियां और बुलडोजर शामिल किए गए। कार्यकर्ताओं ने इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। पूरे रास्ते फूल-मालाओं और नारों के बीच मंत्री का स्वागत किया गया।
हाल ही में शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे मंत्री मनोज पाण्डेय ने अपने स्वागत को जनता का स्नेह बताया। उरई मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के बाद वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित के आवास पहुंचे, जहां बैंड-बाजों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सुदामा दीक्षित के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राशन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गेहूं खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और क्रय-विक्रय प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका समाप्त की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोग निःशुल्क राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। अपात्र लाभार्थियों से स्वयं योजना छोड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही मक्का उत्पादन को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ देने और बुंदेलखंड को दलहन उत्पादन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
दौरे के दौरान मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन वितरण, पेयजल, सड़क निर्माण तथा अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की और उन्हें समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री मनोज पाण्डेय के जालौन दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज रहीं। विशेष रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित की भूमिका को लेकर जिले में चर्चा का माहौल रहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दौरे के बाद जिले की राजनीति में सुदामा दीक्षित का प्रभाव और अधिक मजबूत होकर उभरा है।

#orai #jalaun #jalaunnews #BJP4UP #BJP  #Manojpandeymantri #dmjalaun #sudamadixit 
#UPPolitics #WelcomeProgram #BJP4IND  #greenwelcome #UttarPradesh #yogi

पहली बार जालौन पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, बुंदेली अंदाज में हुआ स्वागत मंत्री मनोज पांडे का जालौन में अनोखा स्वागत, ई-रिक्शा, ऊंट-बैलगाड़ी और बग्घियों का दिखा काफिला सुदामा दीक्षित के आवास पर बैंड-बाजे और फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर उरई। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद जालौन पहुंचे खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय का जिले भर में भव्य स्वागत किया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और पुष्पवर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचाओ संदेश को ध्यान में रखते हुए स्वागत कार्यक्रम को अनोखा स्वरूप दिया गया। स्वागत जुलूस में ई-रिक्शा, बैलगाड़ियां, राजस्थानी ऊंट, घोड़ा गाड़ियां, बग्घियां और बुलडोजर शामिल किए गए। कार्यकर्ताओं ने इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। पूरे रास्ते फूल-मालाओं और नारों के बीच मंत्री का स्वागत किया गया। हाल ही में शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे मंत्री मनोज पाण्डेय ने अपने स्वागत को जनता का स्नेह बताया। उरई मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के बाद वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित के आवास पहुंचे, जहां बैंड-बाजों, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सुदामा दीक्षित के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राशन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गेहूं खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और क्रय-विक्रय प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका समाप्त की जाएगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोग निःशुल्क राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। अपात्र लाभार्थियों से स्वयं योजना छोड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही मक्का उत्पादन को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ देने और बुंदेलखंड को दलहन उत्पादन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। दौरे के दौरान मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन वितरण, पेयजल, सड़क निर्माण तथा अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की और उन्हें समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री मनोज पाण्डेय के जालौन दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज रहीं। विशेष रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित की भूमिका को लेकर जिले में चर्चा का माहौल रहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दौरे के बाद जिले की राजनीति में सुदामा दीक्षित का प्रभाव और अधिक मजबूत होकर उभरा है। #orai #jalaun #jalaunnews #BJP4UP #BJP #Manojpandeymantri #dmjalaun #sudamadixit #UPPolitics #WelcomeProgram #BJP4IND #greenwelcome #UttarPradesh #yogi

Orai, Jalaun | Jun 5, 2026

नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप, पुलिस पर ₹50,000 रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप

#जालौन
​उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और कार में 5 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की योजना पीड़िता को गुजरात ले जाकर बेचने की भी थी।
​डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने नावली के पास से पीड़िता को मुक्त कराकर आरोपियों को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन असली विवाद इसके बाद शुरू हुआ। पीड़िता के पिता रामशंकर दोहरे का गंभीर आरोप है कि थाना प्रभारी ने पीड़िता के सामने ही आरोपियों से 50,000 रुपये की रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया।
​घटना 1 जूनकी बताई जा रही है। पिता का कहना है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वर्तमान में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है।

हम उक्त घटना की  पुष्टि नही करते केवल पुलिस मे दी गई शिकायत पर आरोप की। खबर

नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप, पुलिस पर ₹50,000 रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप #जालौन ​उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया और कार में 5 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की योजना पीड़िता को गुजरात ले जाकर बेचने की भी थी। ​डायल 112 की सूचना पर पुलिस ने नावली के पास से पीड़िता को मुक्त कराकर आरोपियों को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन असली विवाद इसके बाद शुरू हुआ। पीड़िता के पिता रामशंकर दोहरे का गंभीर आरोप है कि थाना प्रभारी ने पीड़िता के सामने ही आरोपियों से 50,000 रुपये की रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया। ​घटना 1 जूनकी बताई जा रही है। पिता का कहना है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वर्तमान में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है। हम उक्त घटना की पुष्टि नही करते केवल पुलिस मे दी गई शिकायत पर आरोप की। खबर

Orai, Jalaun | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने हेतु कैम्प कार्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने हेतु कैम्प कार्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने हेतु कैम्प कार्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के साथ पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने हेतु कैम्प कार्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

Jalaun, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026

चार साल के मासूम की मौत, उरई के अवैध अनिका हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल बंद ताले में पड़ा रहा मासूम का शव, डॉक्टर और स्टाफ फरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा नए सीएमओ का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने अस्पताल कराया सील, जांच टीम गठित देखिए जितेंद्र गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ बोल दो भारत पर जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छर चौराहा के पास संचालित अनिका हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही, गलत उपचार और मौत के बाद अस्पताल छोड़कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया तथा अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कोंच क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी अमजद खान अपने चार वर्षीय पुत्र रियाज खान को गुरुवार सुबह करीब चार बजे पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर अनिका हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए और बच्चे को ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। इसके बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने न तो आवश्यक जांचें कराईं और न ही समुचित उपचार उपलब्ध कराया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने बच्चे की हालत को लेकर सवाल उठाए तो अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाना होगा। आरोप है कि इसी दौरान मासूम रियाज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन परिजनों को लगातार जांच कराने और अन्य बहाने बनाकर गुमराह करता रहा। मृतक के पिता अमजद खान ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र की मौत के बाद अस्पताल संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार कौशल तथा पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे का शव अस्पताल परिसर के भीतर बंद ताले में छोड़ दिया गया, जबकि बाहर परिजन रोते-बिलखते रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा कि अस्पताल की घोर लापरवाही के कारण उनके मासूम बेटे की जान गई है। वहीं परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया और कहा कि वे शव को अपने साथ घर लेकर जाएंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा अस्पताल को सील करा दिया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया या उपचार में लापरवाही की पुष्टि हुई तो अस्पताल संचालक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। #Orai #jalaun #CmoJalaun #citymajistrateorai #Anikahospitalorai #OraiNews #oraijalaun #justiceforriyaz #actiononillegalhospitals #अवैध_अस्पताल_बंद_करो #UnregisteredHospital #StopFakeHospitals #HospitalNegligence #लापरवाही_का_अस्पताल #UPHealthSystem #UttarPradesh MYogiAdityanath #jalaunpolice - Orai News