देवरिया: 62 मुकदमों से जुड़ी 540 लीटर अवैध शराब नष्ट
देवरिया। माल निस्तारण अभियान के तहत मदनपुर पुलिस ने बुधवार को 62 आबकारी मुकदमों से संबंधित 540 लीटर अवैध शराब नियमानुसार नष्ट कराई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में शराब नष्ट की गई। पुलिस के अनुसार, माल निस्तारण की कार्रवाई नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से की जा रही है।
Deoria, Deoria | Oct 14, 2026