शिक्षक भर्ती का एडमिट कार्ड जारी होते ही वायरल हुआ राजभर का पुराना वीडियो, अभ्यर्थियों ने मांगा नंबर!
शिक्षक भर्ती का एडमिट कार्ड जारी होते ही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ओमप्रकाश राजभर कहते नजर आ रहे हैं कि अगर किसी भी विभाग में नौकरी चाहिए तो एक बार हमें कॉल कर लेना, हम जुगाड़ तो बना ही देंगे।
वीडियो को शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी खूब शेयर कर रहे हैं। कई अभ्यर्थी इस बयान पर तंज कसते हुए ओमप्रकाश राजभर से उनका मोबाइल नंबर मांग रहे हैं।
अभ्यर्थियों के बीच इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, यह वीडियो नया नहीं बल्कि जून 2024 में भी वायरल हुआ था। उस समय भी नौकरी दिलाने के लिए जुगाड़ कराने वाले बयान को लेकर राजभर चर्चा में आए थे।
सोशल मीडिया पर तंज: नौकरी का एडमिट कार्ड आ गया है, अब राजभर जी का नंबर कहां मिलेगा?
#OmPrakashRajbhar #TeacherRecruitment #UPTeacherBharti #ViralVideo #UPNews #AdmitCard #UttarPradesh #BreakingNews #sarkarinaukri Omprakash Rajbhar BJP Uttar Pradesh Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Samajwadi Party #samajwadipartyofficial
Deoria, Deoria | Nov 24, 2026