बिना लाइसेंस विदेश भेजने का खेल! देवरिया में पुलिस का छापा, 73 पासपोर्ट बरामद, एक गिरफ्तार
देवरिया। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से रुपये लेने और बिना वैध लाइसेंस के कार्यालय संचालित करने के मामले में देवरिया पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर के अमेठी मंदिर के पास स्थित एक कार्यालय पर पुलिस ने छापेमारी कर 73 पासपोर्ट बरामद किए हैं। मौके से मेडिकल जांच की रसीदें भी मिली हैं।
पुलिस ने कार्यालय संचालक अजय प्रताप सिंह निवासी फतेहपुर टोला गिदहा, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर रुपये लिए, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा। इस संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। बरामद पासपोर्ट के संबंध में भी जांच की जा रही है।
#DeoriaPolice #DeoriaNews #Deoria #UttarPradesh #BreakingNews #PoliceAction #PurvanchalVibe
Deoria, Deoria | Nov 24, 2026