Public App Logo
Profile Picture

Purvanchal Vibe

@purvanchalvibe
397Followers
5Following
ब्रेकिंग देवरिया....
भलुअनी  में मनीष सिंह की हत्या का मामला,नाराज लोगों ने सड़क को किया जाम 
👉थाना अध्यक्ष भलुअनी राकेश कुमार राय हुए निलंबित

👉चौकी इंचार्ज ज्योति कुमारी भी हुई निलंबित,

👉बीट सिपाही को भी SP ने किया निलंबित,

👉कल देर रात चार लोगों ने मिलकर मनीष सिंह की चाकू से गोदकर की थी हत्या,

👉भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड का मामला
<nis:link nis:type=tag nis:id=deoriapolice nis:value=DeoriaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deoria nis:value=deoria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/>
देवरिया - भलुअनी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस कार्यवाई को लेकर परिजनों ने जताया असंतोष
ब्रेकिंग देवरिया....
भलुअनी  में मनीष सिंह की हत्या का मामला,नाराज लोगों ने सड़क को किया जाम 
👉थाना अध्यक्ष भलुअनी राकेश कुमार राय हुए निलंबित

👉चौकी इंचार्ज ज्योति कुमारी भी हुई निलंबित,

👉बीट सिपाही को भी SP ने किया निलंबित,

👉कल देर रात चार लोगों ने मिलकर मनीष सिंह की चाकू से गोदकर की थी हत्या,

👉भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड का मामला
<nis:link nis:type=tag nis:id=deoriapolice nis:value=DeoriaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deoria nis:value=deoria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/>
मांग मनवाने का नया तरीका? मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला समझाने का दौर
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। मामला ग्राम मटियारा जगदीश का है। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही लार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवती से नीचे उतरने की अपील की। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास करती रही।
लगातार समझाने-बुझाने के बाद युवती टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई।
मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी बात रखने या विरोध जताने की घटनाएं सामने आने के बाद यह तरीका चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हालांकि, इस मामले में युवती ने आखिर किस वजह से टावर पर चढ़ने का कदम उठाया, इसकी पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
ब्रेकिंग देवरिया
➡️ मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड में मुकदमा दर्ज
➡️ परिजनों की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 
➡️ चीइना अंसारी, अंबुज विश्वकर्मा, जयकिशन यादव और नागेश यादव पर मुकदमा दर्ज
➡️ देर रात चाकू से गोदकर हुई थी मनीष सिंह उर्फ मोनू की निर्मम हत्या
➡️ हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी उठे सवाल
➡️ बीट सिपाही हो चुका है सस्पेंड
➡️ SHO पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं--सवाल
➡️ हत्या की आशंका जताकर पहले दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने का आरोप
UP Police <nis:link nis:type=tag nis:id=deoriapolice nis:value=DeoriaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deoria nis:value=deoria nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> भलुअनी में युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, पहले जताई थी जान का खतरा; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
<nis:link nis:type=tag nis:id=deoria nis:value=deoria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया nis:value=देवरिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjputtarpradesh nis:value=BJPUttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के माता-पिता की पुण्यतिथि पर देवरिया पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सपा पर जमकर बोला हमला
Surya Pratap Shahi BJP Uttar Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=brijeshpathak nis:value=BrijeshPathak nis:enabled=true nis:link/>
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला छिपा मोबाइल कैमरा ,वार्डन पर FIR
<nis:link nis:type=tag nis:id=cctvcamera nis:value=CCTVCamera nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hostel nis:value=Hostel nis:enabled=true nis:link/>
ब्रेकिंग—देवरिया
➡️ भलुअनी में युवक मनीष हत्याकांड पर बड़ी कार्रवाई
➡️ एसपी ने बीट सिपाही को किया निलंबित
➡️ कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
➡️ गांधीनगर वार्ड में हुई थी मनीष की हत्या
➡️ लापरवाही पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, जांच तेज
हाईकोर्ट की सख्ती से हिला देवरिया पुलिस महकमा, गौरी बाजार मामले में SP को फटकार
<nis:link nis:type=tag nis:id=deoria nis:value=deoria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/>
गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का वीडियो वायरल, छात्रों से बोले—“इतनी फोर्स बुलाऊंगा, ठंडा कर दूंगा”
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलता था, उसे ₹8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था...

हम उसको बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं...
बिग ब्रेकिंग देवरिया

देवरिया में शराब तस्करी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये कीमत की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक पकड़ा।

सोनूघाट चौराहे पर पुलिस ने ट्रक को रोककर की कार्रवाई, करीब 310 पेटी शराब बरामद।

शराब तस्करी के मामले में दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस दोनों से कर रही है पूछताछ।

शराब की बड़ी खेप हरियाणा से लाई गई थी, अब पुलिस खंगाल रही है तस्करी नेटवर्क से जुड़े तार।

शराब कहां से आई और कहां खपाई जानी थी, गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस जुटा रही अहम जानकारी।

सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई, बड़ी खेप पकड़े जाने से शराब तस्करों में मचा हड़कंप।
सुरौली पुलिस की तत्परता से सड़क पर गिरा विशाल पीपल का पेड़ हटाया, यातायात बहाल
देवरिया। बारिश के बाद थाना सुरौली क्षेत्र के कतरारी से पकड़ी जाने वाले ग्राम सिंघही रोड पर सोमवार को विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ममता मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। आरक्षी राजू गुप्ता, आरक्षी गोविन्द यादव और महिला होमगार्ड सुमन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया।
पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से जल्द ही सड़क को अवरोधमुक्त कराकर यातायात व्यवस्था सुचारु करा दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।
स्थानीय ग्रामीणों ने सुरौली पुलिस की तत्परता और सहयोगात्मक कार्य की सराहना की।
दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिर गयी, 

बिल्डिंग में हॉस्टल संचालित था, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका
🏅 चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. मीनाक्षी सिंह की बड़ी उपलब्धि, आईएमए की फेलोशिप से सम्मानित
बंद प्राथमिक विद्यालयों को खोलने की मांग, सपा ने चलाया ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम
रुद्रपुर, देवरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोलने की मांग को लेकर ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम आयोजित किया। सपा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बंद हुए करीब 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से संचालित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के अधिकार और सरकारी स्कूलों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है कि बंद स्कूल फिर से खुलें, ताकि गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम में ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा’ का संदेश दिया गया।
साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, महिंद्रा थार समेत 3 मोबाइल बरामद
देवरिया। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत बनकटा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और एक महिंद्रा थार वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विभिन्न बैंक खातों में साइबर ठगी का पैसा मंगवाते थे और इसके बदले खाताधारकों को कमीशन के रूप में कुछ रकम देते थे। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए यह पूरा खेल संचालित किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों को 05 सितंबर की रात करीब 2:20 बजे सोहनपुर बाइपास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अंसारी (30), मुकेश कुमार यादव (24) और राजकुमार सिंह (35) के रूप में हुई है। तीनों बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
मामले में थाना बनकटा में धारा 319(2), 318(4) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुस्लिम पवरिया समेत पिछड़ी जातियों को ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग

<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> टाउन हॉल में राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल की ओर से पिछड़ा वर्ग एवं मुस्लिम दलित जातियों के जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उलेमा काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष यूथ नुरुल हुदा ने मुस्लिम पवरिया/पमरिया समेत पिछड़ी एवं मुस्लिम दलित जातियों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने की मांग उठाई।
नुरुल हुदा ने कहा कि मुस्लिम पवरिया/पमरिया जाति उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में बड़ी संख्या में निवास करती है, लेकिन आज भी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन जातियों को सत्ता की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में शामिल कर न्याय दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजादी के करीब 80 वर्ष बाद भी मुस्लिम पवरिया समेत 13 जातियों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व नगण्य है। सांसद, विधायक, राज्यसभा और विधान परिषद तो दूर, नगर अध्यक्ष जैसे पदों पर भी इनका प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने अति पिछड़ा वर्ग एवं मुस्लिम दलित जातियों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘अरजाल आयोग’ के गठन की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल कमीशन, रंगनाथ मिश्रा आयोग, सच्चर कमेटी, काका कालेलकर कमीशन और रोहिणी कमीशन की रिपोर्टों में पिछड़ी जातियों के विकास और प्रतिनिधित्व से जुड़े सुझाव दिए गए हैं। उन्होंने सरकार से इन सिफारिशों के अनुरूप प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से चार प्रमुख मांगें उठाईं। इनमें संविधान की धारा 341(3) से 10 अगस्त 1950 से लागू धार्मिक प्रतिबंध हटाना, मुस्लिम दलित जातियों के विकास के लिए अरजाल आयोग का गठन, मुस्लिम पवरिया/पमरिया समेत छूटी हुई जातियों को यूपी की ओबीसी सूची में शामिल करना तथा बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में कर्पूरी फार्मूला लागू करना शामिल है।
कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
निषाद फर्नीचर हाउस – फर्नीचर का हर काम, उचित रेट पर
📍 पता: बनसती चौराहा से 300 मीटर पूर्व, शांति पेट्रोल पंप के पास, देवरिया रोड, गोरखपुर
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से लापता हुए उमाकांत निषाद, परिजन कर रहे तलाश

बहराइच/गोरखपुर। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लवकाही निवासी उमाकांत निषाद 27 अगस्त को दवा कराने के लिए गोरखपुर आए थे। बताया जा रहा है कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह अचानक लापता हो गए। इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उमाकांत निषाद का कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों के अनुसार, उमाकांत निषाद के लापता होने के बाद से परिवार के लोग रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं। काफी प्रयास के बावजूद अब तक उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उमाकांत निषाद के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।

संपर्क नंबर:
📞 9198232397
📞 6307609832

परिजनों ने बताया है कि उमाकांत निषाद के बारे में सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा।

पता: लवकाही, थाना मोतीपुर, जिला बहराइच
जर्जर सड़क को लेकर सपा नेता अवनीश यादव ने उठाई आवाज
रुद्रपुर। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी नेता अवनीश यादव ने उसरा बाजार चौराहे से छितरुवा चौराहे तक जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जनप्रतिनिधियों से सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया nis:value=देवरिया nis:enabled=true nis:link/>
देवरिया के लाल को राम मंदिर की बड़ी जिम्मेदारी, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने नए CEO

अयोध्या के भव्य राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर के नए CEO के तौर पर भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अब राम मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक और प्रबंधन कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सबसे खास बात यह है कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा मूल रूप से देवरिया जिले के बनकटा ब्लॉक के ग्राम भोतपुरा के रहने वाले हैं। लिहाजा उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से देवरिया का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।

जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में लंबे और शानदार करियर के बाद रिटायर हुए हैं। वह वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसे बेहद महत्वपूर्ण पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पश्चिमी वायु कमान के जिम्मे सियाचिन से लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के महत्वपूर्ण एयर स्पेस की सुरक्षा रहती है।

बताया जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर तैनात थे। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से दिल्ली को निशाना बनाने की कोशिश को नाकाम करने में भारतीय वायुसेना की एयर डिफेंस व्यवस्था ने अहम भूमिका निभाई।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 1 जनवरी 2025 को पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाली थी।

अब देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा चुके देवरिया के इस लाल को राम मंदिर जैसी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संस्था की जिम्मेदारी मिलना निश्चित तौर पर जिले के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=advertising nis:value=advertising nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=देवरिया। nis:value=देवरिया। nis:enabled=true nis:link/> शुभम जायसवाल से मारपीट के मामले में जायसवाल क्लब ने एसपी से की कार्रवाई की मांग