मनोहरथाना: सागोनी में कार्तिक अमावस्या पर लगेगा प्राचीन जागदेव मेला
श्रीदेवनारायण थानक पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 8 व 9 नवंबर को होगा दो दिवसीय आयोजन।उपखंड क्षेत्र की बनेठ ग्राम पंचायत के सागोनी गांव में परवन नदी के किनारे देवनारायण थानक पर लगने वाला जागदेव मेला इस वर्ष कार्तिक अमावस्या के अवसर पर 8 एवं 9 नवंबर को आयोजित होगा।