छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'मयाली नेचर कैंप' इन दिनों गलत वजहों से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डैम के भीतर एक बोट चालक नाव में बैठे पर्यटकों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। नाव में आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे, जो इस तेज रफ्तार और बेपरवाह करतब के दौरान डर के मारे चीखते-चिल्लाते रहे। गनीमत रही कि बोट पलटने से बाल-बाल बच गई, वरना एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था।
यह पूरा नेचर पार्क वन विभाग द्वारा संचालित है, जिससे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधे सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस डैम में पहले भी डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है। पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति ऐसी खुली अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसी है। इस मामले में जिम्मेदार विभाग और लापरवाह बोट चालक के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की दरकार है।
#Jashpur #Chhattisgarh #MayaliNatureCamp #JashpurNews #BreakingNews #TourismSafety #ChhattisgarhNews #ViralVideo #ForestDepartmentCG #JashpurAdministration #SafetyFirst #FatafatNews