छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के निजी सिद्धार्थ अस्पताल में भर्ती एक साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे को एक्सपायर्ड 'Amikacin' इंजेक्शन लगा दिया गया। बच्चे की हालत और परिजनों की सूझबूझ से इस गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत जिला प्रशासन से लिखित शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की जान जोखिम में डालने की इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिकायत मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। जांच के दौरान फार्मेसी स्टॉक और मेडिकल रिकॉर्ड खंगालने पर 'Amikacin 250 mg' के 3 एक्सपायरी इंजेक्शन मौके से बरामद किए गए। प्रशासनिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए फार्मेसी दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और उसका लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।
#AmbikapurNews #Surguja #Chhattisgarh #HospitalNegligence #MedicalStoreSealed #BigBreaking #ActionTaken #HealthDepartment #FatafatNews