आबू रोड: माउंट आबू से महंत निरंजन गिरी महाराज का बड़ा आह्वान, 10 अक्टूबर को शिवगंज थाने का घेराव करने की दी चेतावनी
शिवगंज में संत त्रिवेणी गिरी महाराज की मौत के मामले में संत समाज का आक्रोश अब आंदोलन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। मामले में जल्द खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को शिवगंज थाने के घेराव की चेतावनी दी गई है। माउंट आबू के महंत निरंजन गिरी महाराज ने संत समाज और श्रद्धालुओं से एकजुट होकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आवाज उठाने