कृषि विभाग के द्वारा किसानों को उन्नत तकनीक से कृषि कार्य करने के साथ ही पराली प्रबंधन के बारे में विशेष जानकारी दी जा रही है। जिससे पराली के जलने से होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके। इसको लेकर शुक्रवार को 2:30 अपराह्न में संयुक्त कृषि भवन में पराली प्रबंधन के बारे में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक ने किया।