गिरिडीह: महापर्व छठ को लेकर नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने अर्गाघाट समेत अन्य छठ घाटों का किया निरीक्षण
महापर्व छठ को लेकर शनिवार को 3 बजे नगर निगम के उप नगरआयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने अर्गाघाट समेत अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान इन्होंने साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मौके पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह , जेएमएम नेता अजय झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।बताया गया कि महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार से नहाए खाए के साथ हो गई है।