गिरिडीह: पचम्बा-चितरडीह रोड पर जाम रोकने के लिए लगा बेरियर ट्रक ने तोड़ा, सुबह तक टूटा बेरियर सड़क किनारे पड़ा रहा
पचम्बा-चितरडीह रोड पर जाम की समस्या से निबटने के लिए लगाया गया बेरियर शुक्रवार को करीब 2 बजे रात एक ट्रक ने तोड़ दिया।शनिवार सुबह 10 बजे तक टूटा बेरियर सड़क किनारे टूट कर पड़ा हुआ था।बताया गया कि पचम्बा-चितडीढीह रोड हमेशा जाम की समस्या को लेकर सुर्खियों में रहता है।