गिरिडीह: गिरिडीह जिले के सभी स्कूलों को 25 अक्टूबर को मिलेगा क्षतिपूरक अवकाश: डीसी ऑफिस
गिरिडीह जिले के सभी स्कूलों को 25 अक्टूबर को मिलेगा क्षतिपूरक अवकाश। शुक्रवार को 2 बजे इसकी जानकारी डीसी ऑफिस से दी गई।बताया गया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक-2176 दिनांक 13.06.2025 के आलोक में 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों को खुला रखने का निर्देश दिया गया था।