गिरिडीह: शास्त्रीनगर में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की खून की उल्टी होने से मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अचानक खून की उल्टी करने के बाद शास्त्रीनगार के एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की मौत हो गई। शनिवार को 10 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाले अमित दास गुप्ता की मौत हुई है। यह मूल रूप से सीज़ीया गांव बांकुरा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।।