गिरिडीह: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू, मकतपुर समेत अन्य इलाकों में व्रतियों ने किया सेवन
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। इस दौरान 1 बजे मकतपुर समेत अन्य इलाकों में व्रतियों ने कद्दू भात सेवन किया। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया गया। बताया गया कि चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत के पहले दिन नहाय खाय का विधान किया जाता है।