गिरिडीह: सदर अस्पताल गिरिडीह में दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन, 60-70 दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच
सदर अस्पताल गिरिडीह में शनिवार को 11 बजे से दिव्यांग जांच कैंप लगाया गया। कैंप में 60 से 70 दिव्यांगों के दिव्यागता प्रतिशत की जांच की गई। इस दौरान दिव्यांगों के आंख, नाक गला और हाथ आदि की जांच की गई। वहीं पिछले कैंप में जांच कराए लोगों को दिव्यांगता प्रतिशत का सर्टिफिकेट दिया गया।हर महीने की 8 और 25 तारीख को यहां दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।।