लायंस क्लब मुरैना डायमंड का ‘दोस्ती’ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पंडित जे.पी. शर्मा ‘मुरैना लायन रत्न’ सम्मान से सम्मानित
मुरैना। लायंस क्लब मुरैना डायमंड के वर्ष 2026-27 के शपथ ग्रहण समारोह ‘दोस्ती’ का आयोजन किया गया। समारोह में अध्यक्ष प्रमोद सिंघल, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल, एडमिनिस्ट्रेटर अमित कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन कुलभूषण मित्तल, शपथ अधिकारी लायन सुनील अरोड़ा और मुख्य वक्ता लायन अशोक ठाकुर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। करीब 100 सदस्यीय क्लब ने सेवा और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं, लायंस आंदोलन में 50 वर्षों से सेवा दे रहे लायन पंडित जे.पी. शर्मा को ‘मुरैना लायन रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
#मुरैना #morena