अब कृष्णा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर जाम लगाया, मुरैना के ख्यात डॉ. केके गुप्ता का है अस्पताल👇
मुरैना में मरीज की मौत के बाद कृष्णा हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।👇
जानकारी के अनुसार ग्राम जारौनी निवासी रामदीन/देवीराम कुशवाह को परिजन करीब दोपहर 12 बजे डॉ. केके गुप्ता को दिखाने के लिए कृष्णा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मरीज को बुखार था और डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
आरोप है कि हालत बिगड़ने पर मरीज को सरकारी अस्पताल रेफर करने की कहने लगे। लेकिन सरकारी अस्पताल ले जाने से पहले ही मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा करते हुए मिल एरिया रोड पर चक्काजाम कर दिया।
Morena Nagar, Morena | Sep 14, 2026