लखीसराय: जनसंवाद कार्यक्रम में एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
लखीसराय पुलिस कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। शुक्रवार के दोपहर 3,50 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।