कोईलवर: कोईलवर में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ी
पिछले दो-तीन दिनों से सोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे नदी के किनारे का नजारा देखने पर पानी का स्तर पहले की तुलना में बढ़ा हुआ नजर आया। नदी किनारे बसे लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सोन नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ने लगी है।