भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे ने किया बूथों का भौतिक सत्यापन
बस्ती। भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में विक्रमजोत, हरैया, कप्तानगंज व बस्ती सदर मंडलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन हुआ। प्रदेश मंत्री ने कई बूथों का दौरा कर बूथ अध्यक्ष, प्रभारी व संयोजकों से संवाद किया और बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ से निकलती है, इसलिए प्रत्येक बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाना प्राथमिकता है। प्रवास के समापन पर जिलेभर के बूथों की समीक्षा कर संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।
Basti, Basti | Sep 3, 2026