*जलकल विभाग में पंप ड्राइवर रमाकांत यादव का भावभीनी विदाई समारोह, नगर पालिका ने दिया संपूर्ण अर्जित अवकाश का चेक*
*बस्ती, 03 सितंबर 2026।* जलकल विभाग में पंप ड्राइवर के पद पर लंबे समय तक ईमानदारी और निष्ठा से सेवाएं देने वाले *रमाकांत यादव* 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज जलकल कार्यालय परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता और संचालन *जलकल कर्मचारी संघ के महामंत्री फूलचंद* ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से *चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जलकल अभियंता अर्चना वर्मा और पूर्व जलकल अभियंता जोगिंदर तिवारी* मौजूद रहे।
समारोह में *नगर पालिका परिषद बस्ती की तरफ से रमाकांत यादव को उनके संपूर्ण अर्जित अवकाश (Earned Leave) के भुगतान का चेक सौंपा गया।* नगर पालिका प्रशासन ने उनके द्वारा किए गए दीर्घकालीन सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में विभाग को पूरी निष्ठा से अपना योगदान दिया है। चेक प्राप्त होने पर रमाकांत यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और जलकल विभाग के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा रमाकांत यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया गया, अंगवस्त्र भेंट किया गया और स्मृति चिन्ह के रूप में धार्मिक ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विदाई समारोह में *वेद प्रकाश पांडे, विनोद श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, गणेश सिंह, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राम फिर यादव, विवेक वर्मा, अरविंद कुमार, शिवकुमार, धर्मेंद्र कुमार, केशव शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडे, शमशावीद, केशव प्रसाद, रामकुमार, वरुण कुमार, इंद्रजीत, शंभू नाथ, संदीप, अखिलेश कुमार, घनश्याम, विजय कुमार, सोनू, राजेश चौरसिया, गोविंद यादव, अनीता देवी, सुभाषिनी श्रीवास्तव, दीपक कुमार* सहित जलकल विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 3, 2026