लखीसराय: नया बाजार में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल ने पत्रकारों से की बातचीत
लखीसराय शहर के नया बाजार बाईपास पुल का निरीक्षण के बाद पथ निर्माण विभाग प्रधान सचिव ने सोमवार की संध्या 4:15 पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुल का तकनीकी परीक्षण और सेफ्टी ऑडिट आईआईटी द्वारा किया गया है। रिपोर्ट में सामने आई तकनीकी खामियों को दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।