टीकमगढ़: नवागत थाना प्रभारी ने टीकमगढ़ शहर का किया भ्रमण, संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचना देने का दिया निर्देश
टीकमगढ़ नवागत थाना प्रभारी पंकज शर्मा आज देर शाम अचानक शहर के दौरे पर निकले। वह शहर के स्टेट बैंक मानस मंच पर लगी प्रदर्शनी सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि अगर बाजार में किसी को भी कोई संदिग्ध दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।