राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नवीन सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का किया उदघाटन
कृषि महाविद्यालय परिसर में स्थापित की गई है यह यूनिट
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित सीएआईई (एग्रीकल्चर इंक्यूबेशन एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप) में नवीन सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उदघाटन किया। साथ ही इस अवसर पर जैविक उत्पादों एवं खाद्य प्रसंस्करण पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनेश कुलकर्णी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, चीफ जनरल मैनेजर नाबार्ड श्रीमती एस. सरस्वती सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
इस सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन यूनिट में स्थानीय किसानों, एफपीओ एवं कृषि विद्यार्थियों को फूड प्रोसेसिंग एवं जैविक उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह यूनिट राज्य शासन, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं नाबार्ड के सहयोग से स्थापित की गई है।
#gwalior
#governormangubhaipatel
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
8 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026