जौरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और हुई फायरिंग; महिला की गर्दन में लगी गोली, मुरैना रेफर,
मुरैना। जिले के जौरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित दुर्गापुरी कॉलोनी में बच्चों की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और गोलियां भी चलीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघर्ष के दौरान सलमा पत्नी उस्मान खान (35 वर्ष) की गर्दन में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है।
दोनों पक्षों के कई लोग घायल
इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से इकराम अली, उस्मान, शमशाद, मुन्ना खान, सुमन खान, साहिल, इरफान और शमशाद अली घायल बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से दीपक, विष्णु, विजय और सतीश के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद इ�