मेरठ के आबूलेन होटल में युवती से अभद्रता का आरोप, भरे बाजार में दौड़ाकर जबरन उठाने की कोशिश; CCTV फुटेज आया सामने,
मेरठ। शहर के पॉश बाजार आबूलेन स्थित एक होटल में गाजियाबाद की युवती के साथ कथित अभद्रता और जबरन रोकने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, युवती होटल से बाहर निकली तो सलमान नामक युवक ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और भरे बाजार में उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने युवती को जबरन गोद में उठाकर दोबारा होटल ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया।
घटना के CCTV फुटेज में होटल के अंदर युवती के शोर मचाने और बाहर निकलने के बाद युवक द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है।
वहीं, आरोप यह भी है कि पुलिस के पहुंचने से पहले होटल मालिक और मैनेजर ने युवक को वहां से भगा दिया। होटल प्रबंधन पर
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 24, 2026