घेराव करने पहुंचे पटवारियों को दतिया कलेक्टर की फटकार, बोले, 60–70 झुंड बनाकर दबाव बर्दाश्त नहीं,
दतिया। सस्पेंशन के विरोध में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पटवारियों को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कड़े शब्दों में फटकार लगाई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि नेताओं के सहारे प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि बातचीत करनी थी तो तीन–चार प्रतिनिधि आ सकते थे, लेकिन 60–70 लोगों का झुंड बनाकर आना गलत है। “आपको क्या लगता है कि इतने लोग आ जाएंगे तो मैं दब जाऊंगा? ऐसा नहीं होगा,” कलेक्टर ने दो टूक कहा।
पीएम किसान योजना और खाद वितरण में लापरवाही को लेकर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वीडियो उनके आधिकारिक अकाउंट से जारी नहीं किया गया था।
वहीं पटवारियों ने इंदरगढ़ में एक पटवारी के सस्पेंशन को लेकर आपत्ति जताई। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और बातचीत से स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।