रामपायली में संस्कृति विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कार्तिक पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी के निर्देश
बालाजी मंदिर के 400 साल पुराने इतिहास की ली जानकारी, म्यूजियम का निर्माण जनवरी तक पूरा करने के निर्देश
धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रामपायली में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं और संस्कृति विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार 24 नवंबर को रामपायली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय, चंदन नदी के स्नान घाट, प्रसिद्ध बालाजी मंदिर तथा निर्माणाधीन म्यूजियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत वारासिवनी की सीईओ श्रीमती ममता कुलस्ते एवं एसडीएम श्री श्रीश प्यासी उपस्थित रहे।