#बालाघाट
कलेक्टर ने खरखड़ी में धान खरीदी केंद्र की तैयारियों का किया निरीक्षण
01 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने 25 नवंबर को खैरलांजी तहसील के ग्राम खरखड़ी में सहकारी समिति द्वारा बनाए जा रहे धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों की सुविधा और धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने समिति प्रबंधक से केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, धान की तौल व्यवस्था, उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्था तथा गत वर्ष केंद्र में हुई धान खरीदी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध संसाधनों और तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि 01 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी के पूर्व केंद्र की सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाएं। किसानों के लिए छाया, पेयजल, तौल कांटे, बारदाने तथा धान के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #gaddeptmp #cooperativedept #minmpkrishi