विश्व मानक दिवस पर बीआईएस का हितधारक सम्मेलन आयोजित
स्वच्छ ऊर्जा और गुणवत्ता मानकों पर दिया जोर
विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा ग्वालियर स्थित होटल रेडिसन में हितधारक सम्मेलन एवं सतत विकास लक्ष्य-7 ‘किफायती और स्वच्छ ऊर्जा’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए राष्ट्र निर्माण में गुणवत्ता मानकों की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण और अक्षय ऊर्जा के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार पर्यावरण संरक्षण, अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने तथा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। गुणवत्ता मानकों का पालन देश के औद्योगिक विकास, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण में मानकीकरण के महत्व पर विचार साझा किए गए। साथ ही, इस दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हितधारकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मध्य भारत खादी संघ के सचिव रमाकांत शर्मा, भारतीय मानक ब्यूरो की नोएडा शाखा के निदेशक कौशिक दत्ता सहित बीआईएस के सदस्य और उद्योगपति उपस्थित रहे।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh