पिपरई: नाबालिग से लैंगिक अपराध: दोषी को 3 साल का सश्रम कारावास
नाबालिग बालिका से लैंगिक अपराध और मारपीट के मामले में न्यायालय ने आरोपी को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 14 जुलाई 2022 को पीड़िता ने पिपरई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।