बल्देवगढ़: राजनगर गांव में अवैध शराब विक्रय के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
राजनगर गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए पुलिस के द्वारा एक आरोपी को पकड़ा गया। जिसमें बताया गया कि आरोपी राम रतन पुत्र गनेश यादव उम्र 55 वर्ष निवासी राजनगर जो कि अवैध शराब का विक्रय कर रहा था।जिसके पास से 5 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई। एवं आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।