बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हुई बैठक
बल्देवगढ़ नगर के जनपद पंचायत सभा कक्ष में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई।जिसमें पंचायत राज जनप्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का मूलभूत प्रशिक्षण आयोजित किया गया।जिसमें समस्त जनपद सदस्य,अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर पंचायत राज प्रशिक्षण के समस्त प्रशिक्षणकर्ता शामिल हुए।