बल्देवगढ़: डारगुवां में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, फाइनल मुकाबला हुआ
डारगुवां में क्षेत्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था।जिसका फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ।फाइनल मुकाबले में खरगापुर और बड़ा मलहरा टीम के मध्य मैच खेला गया।जिसमें खरगापुर की टीम ने उक्त फाइनल मुकाबला जीत लिया।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।