बल्देवगढ़: ग्राम करमासन घाट में जमीनी विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि फरियादी अभिषेक पुत्र पर्वत रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी करमासन घाट के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही कलू पाल के द्वारा फरियादी के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई।पुलिस के द्वारा फरियादी के कथनों के आधार पर मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज किया गया।