बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने राजनगर गांव में अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि राजनगर गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया।बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर राजनगर गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए आरोपी गोवर्धन लोधी के पास से 6 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई। एवं आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।