बल्देवगढ़: पठाघाट गांव में कुएं में गिरा नीलगाय का बच्चा, पुलिस व ग्रामीणों ने बाहर निकाला
देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत पठाघाट गांव में एक नीलगाय का बच्चा खेत पर बने कुएं में गिर गया।जैसे ही ग्रामीणों ने देखा पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची। देवरदा चौकी प्रभारी अवनीश गिरी के द्वारा जानकारी दी गई कि मौके पर पहुंच कर पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उक्त नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसकी जान बचाई गई।