अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई
₹1.21 लाख से अधिक की 1200 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त
नीमच, 9 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के सहयोग से जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 9 सितम्बर को आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त मनासा के ग्राम हाड़ी पीपलिया, पोखरदा सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 21 हजार 250 रुपये है। प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौर, संजय कंवारे, दीपक आंजना एवं संजय राठौर तथा पुलिस उपनिरीक्षक बी.एल. चौहान, एएसआई दिलीप कलमोडिया सहित आबकारी एवं पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#Neemuch
#नीमच
1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026