बिग ब्रेकिंग | केदारनाथ हेली सेवा टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल!
शेरसी सेक्टर के हिस्से का टेंडर फाटा में शिफ्ट करने का आरोप, आखिर किसे पहुंचाया जा रहा है फायदा?
गुप्तकाशी में दो, फाटा में चार और शेरसी में तीन टेंडर होने थे प्रस्तावित।
शेरसी सेक्टर में तीन के बजाय केवल दो टेंडर किए जाने पर उठे सवाल।
टेंडर प्रक्रिया में बदलाव को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवालिया निशान।
व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शेरसी का टेंडर फाटा में स्थानांतरित करने का आरोप।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम हेली सेवा की टेंडर प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। टेंडर आवंटन की व्यवस्था में कथित बदलाव को लेकर केदारघाटी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। केदारघाटी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता आशीष गैरोला ने इस मामले में आवाज उठाते हुए टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
आरोप है कि शेरसी सेक्टर के लिए प्रस्तावित टेंडर को फाटा में स्थानांतरित किया गया, जिससे निर्धारित टेंडर व्यवस्था में बदलाव हुआ। सवाल यह है कि आखिर शेरसी के हिस्से का टेंडर फाटा में क्यों शिफ्ट किया गया? इस बदलाव के पीछे क्या कारण रहे और क्या इससे किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया?
अब इस पूरे मामले में संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जरूरत है कि टेंडर प्रक्रिया में हुए बदलाव का स्पष्ट कारण सार्वजनिक किया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
सवाल सीधा है—केदारनाथ हेली सेवा के टेंडर में नियमों का पालन हुआ या किसी को लाभ पहुंचाने के लिए बदली गई पूरी व्यवस्था?
#Kedarnath #HelicopterTender #Rudraprayag #केदारनाथ #हेलीसेवा #टेंडरप्रक्रिया #आशीषगैरोला
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 16, 2026