थरथरी: थरथरी में सीओ ने छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने घाटों की तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को अपर थानाध्यक्ष बलविंद्र प्रसाद और अंचलाधिकारी चेतना कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने डीहा, रायपुर, कोयल बिगहा, भतहर, कंचन तालाब और कचहरिया सूर्य मंदिर स्थित छठ घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान