मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपाल पुर गांव में हाई टेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से बालक झुलसा
जयपाल पुर गांव निवासी राकेश कुमार के घर की छत के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत तार गुजरा है। बुधवार को छत पर खेल रहा लगभग दो वर्षीय बालक अभि कुमार पुत्र राकेश कुमार विद्युत तार को पकड़ लिया जिससे विद्युत करेंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन उसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया।